खाना खाने से पहले कितनी देर पहले पानी पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 15:10


पानी पीने का सही तरीका | Right Way To Drink Water

खाना खाने के साथ पानी पीने के नुकसान

खाना खाने के साथ पानी पीते रहने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है. इसकी वजह से एसिडिटी, सीने में जलन और पाचन संबंधी समस्या (Digestion Problems) हो सकती हैं. खाने के साथ पानी पीते हैं तो भोजन में मौजूद पोषक तत्व पानी में घुलकर यूरिन के साथ बाहर निकल आते हैं. इस तरह जरूरी न्यूट्रिएंट्स हमें नहीं मिल पाते, इससे इम्यूनिटी भी कमजोर होती है. गैस्ट्राइटिस (जठराग्नि) आमाशय (stomach) की एनर्जी की तरह काम करती है. खाते वक्त या उसके तुरंत बाद पानी पीते हैं तो भूख भी कम हो जाती है, पेट में भारीपन महसूस होता है और अपच की दिक्कत होती है.

खाना खाने के पहले और बाद कब पिएं पानी

खाना खाने के करीब आधे घंटे पहले पानी पी लें. इसके बाद पानी पीने से भूख नहीं लगती और ब्लोटिंग हो सकती है. खाना खाने के दौरान अगर गला सूखे तो एक दो घूंट पानी पीएं, उससे अधिक नहीं. खाना खाने के बाद कम से कम आधे घंटे तक पानी न पिएं. इसके बाद घूंट-घूंट कर पानी पिएं, एक साथ गटागट कर पानी न पिएं.

 एक्सरसाइज करते समय कब पिएं पानी

वर्कआउट करते समय पसीना निकलने के कारण काफी प्यास लगने लगती है. एक्सरसाइज (Exercise) करने से 2 घंटे पहले करीब आधा लीटर पानी पीना चाहिए. वहीं, वर्कआउट के दौरान बीच-बीच में पानी या जूस के छोटे-छोटे सिप ले सकते हैं ताकि बॉडी फ्लूइड बना रहे और डिहाइड्रेशन न हो.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info